लातेहार, जुलाई 24 -- गारू/लातेहार, प्रतिनिधि। गारू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, बीती रात एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि लातेहार की ओर से एक वैगनआर कार में अवैध शराब लाकर गारू क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जाई जा रही है। सूचना के बाद गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: 25 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तारपुलिस जांच अभियान पुलिस टीम ने गारू बाजार के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान वैगनआर कार (संख्या जेएच01डीजे -6643) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। चालक से शराब से संबंधित वैध दस्तावेज मा...