लातेहार, मार्च 21 -- लातेहार, हिटी। जिले के गारू ,छिपादोहर ,बालूमाथ व बारियातू में सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गारू प्रखंड के अरमु, हेसाग, भवरबनधा, बारेसाड, करवाई, कोटाम, रूद, धागरटोला, मायापुर, पहाड़कोचा, डाडकोचा, रामशैली और डेडगांव सहित दर्जनों गांवों से लोग शामिल हुए। पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार गांव के बैगा द्वारा सरना माता तथा पेड़-पौधों और जंगलों की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहां ढोल, मांदर, नगाड़ा और घुंघरू की थाप पर लोगों ने सामूहिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में जिप सदस्य जीरा देवी, प्रमुख सीता देवी, पंसस प्रमिला देवी, बरखा देवी, मुखिया सुनेसवर सिंह, छोटनी देवी, रूपमनी नगेशिया, प्रभा देवी सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.