लातेहार, मार्च 14 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। गारू प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) तरुण कुमार सिंह को हटाने की मांग को लेकर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पहले भी डीएफओ कार्यालय को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक उच्च अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र पदाधिकारी के कार्य व्यवहार से लोग परेशान हैं और कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसी के विरोध में बड़े सरवन क्षेत्र के मायापुर, पहाड़कोचा, डाडकोच, रामशैली, डेडगांव, दौना, दुरुप से सहित कई गांवों के लोगों ने एकजुट होकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.