कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता गारमेंट व्यापारियों की पेमेंट से जुड़ी शिकायतों के बाद कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर ने पहल तेज कर दी है। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बांसमंडी बाजार पहुंचा और दुकानदारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशव्यापी नेटवर्क के माध्यम से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराएगा। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा से वार्ता कर भुगतान संबंधी विवादों के निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि प्रदेश के किसी भी जिले में व्यापारियों को परेशानी न झेलनी पड़े। यहां कृपा शंकर त्रिवेदी, रामेश्वर गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, उमेश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, राजू अग्रवाल आदि शामिल र...