लखनऊ, जनवरी 22 -- यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) में 175 एकड़ में बन रहा अपैरल पार्क गारमेंट इंडस्ट्री के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित होगा। इसमें महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उनके सामाजिक, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इससे राज्य सरकार के 'मेक इन यूपी' और भारत सरकार के 'वोकल फॉर लोकल' अभियानों को भी मजबूती मिलेगी। अपैरल पार्क विशेष रूप से रेडीमेड गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी निर्यात इकाइयों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यहां लगभग 100 उत्पादन आधारित इकाइयां स्थापित की जाएंगी, जो घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए भी वस्त्र तैयार करेंगी। पार्क की लोकेशन को रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस-वे से सीधे जुड़ा हुआ है और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.