मेरठ, मई 27 -- ईद उल अजहा की तैयारियों को लेकर अल्वी एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सभी मुसलमानों से अपील की गई कि कोई भी नमाज सड़क पर ना पढ़े, साथ ही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग की। सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष अतीक अल्वी के कार्यालय पर हुई बैठक में ईद-उल-अजहा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। अल्वी एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने अपील की कि कुर्बानी का खास ख्याल रखे। प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी ना करें। कुर्बानी के बाद अवशेष खुले में ना डालें। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अतीक अल्वी, पश्चिम प्रदेश महासचिव हाजी फखरुद्दीन अल्वी, प्रदेश कोषाध्यक्ष हाजी मेहराज अल्वी, डॉ. परवेज आलम, हनीफ फौजी अल्वी, डॉ. अलीजान अल्वी, सह मीडिया प्रभारी शाहरुख अल्वी, उमर हबीब अल्वी, शकील अल्वी, बाबू अल्वी मौजूद रहे। ...