सुल्तानपुर, फरवरी 13 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर वालचन्द पट्टी (मधवापुर) गांव में गाय हांकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की ओर से हरिनाथ पुत्र स्व. मुनई गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार मंगलवार की रात करीब 7:30 बजे गाय हांकने को लेकर गांव के ही सुदामा पत्नी स्वामीनाथ से कहासुनी हो गई। आरोप है कि रीता, सोनी, भारती और सौरभ ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे निरजला, शुभम और सरिता को भी लात-घूंसों व डंडों से पीटा गया। आरोप है कि बाद में रास्ते में सौरभ, अंकुश और अखंड प्रताप यादव ने शुभम को रोककर फिर मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.