बदायूं, जनवरी 25 -- कछला, संवाददाता। नगर पंचायत में बनवाई गई कान्हा गोशाला का केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने गौ पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। गाय का दूध घी के साथ मूत्र भी अमृत के समान है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि गाय की सेवा मात्र से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। आज भी हमारे घरों में प्रथम रोटी गाय के लिए दी जाती है। शास्त्रों में गाय के बारे में उल्लेख है कि उसके शरीर में सभी 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार गायों की रक्षा और सुरक्षा के लिए जगह-जगह गोशालाएं बनवा रही है। जिनके पालन पोषण का खर्चा भी सरकार उठाती है। वही हम सब की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम लोग भी गौ सेवा के लिए निस्वार्थ भाव से तत्पर रहे। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने भी गो प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.