गाय से टकराकर घायल हुए युवक इलाज के दौरान मौत
इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- इटावा। सफारी रोड लुहन्ना चौराहे के पास गाय से टकराकर घायल हुए बाइक सवार 23 साल के युवक की सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के धूमनपुरा निवासी 23 वर्षीय हरिओम राजपूत महाराष्ट्र के पुणे में होटल में काम करता था। 12 दिन पहले वह अपने घर आया था। 27 सितंबर को वह अपने भतीजे विशाल के साथ लुहन्ना गांव में दोस्त के पास मिलने आए थे। लौटते समय उनकी बाइक गाय से टकरा गई थी। इससे घायल होने के बाद सैफई में इलाज किया जा रहा था। बेटे की मौत से मां सरोज देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.