नोएडा, मई 5 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-49 ट्रैफिक सिग्नल के पास सोमवार रात गाय से टकराकर सड़क पर गिरे स्कूटी सवार वास्तुकार (आर्किटेक्ट) को कार ने कुचल गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कार भी पुलिस के कब्जे में है। मृतक की पहचान सेक्टर-99 निवासी अर्जेश कुमार के रूप में हुई। वह वास्तुकार थे और नोएडा प्राधिकरण से भी जुड़े थे। उनके छोटे भाई अर्जुन प्रजापति ने एफआईआर कराई कि अर्जेश कुमार अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी सेक्टर-49 रेडलाइट से कुछ मीटर पहले एक गाय ने उनके स्कूटी को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गए, जिसके बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको कुचल दिया। घटना रात करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.