संभल, फरवरी 3 -- हयातनगर थाना क्षेत्र में गाय लनेकर जा रहे युवक को रोककर पूछताछ करने पर बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई। गाय ले जा रहे युवक ने अपने साथियों को बुलाकर बजरंग दल कार्यकर्ता को पीटा और मौका पाकर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस भी सूचना पाकर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाक्षेत्र में हयातनगर के चामुंडा मंदिर निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता ने सोमवार दोपहर को दूसरे समुदाय के युवक को गाय लेकर जाते देखा, तो उसे रोककर पूछताछ करने लगा। आधार कार्ड दिखाने को कहने पर आरोपी युवक ने गाली-गलौज की और अपने साथियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.