गाय में 38 हजार देवी-देवताओं का वास
प्रयागराज, मई 28 -- संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने प्रयागराज प्रवास के दौरान कहा कि गाय कोई पशु नहीं, उसमें 38 हजार देवी देवताओं का वास है। 'गाय हमारी माता है, सबका उनसे नाता है' उन्होंने 'सबकी माता गो माता' अभियान के तहत जनमानस से गो संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने 1966 में धर्म सम्राट करपात्रीजी के नेतृत्व में दिल्ली में हुए गो रक्षा आंदोलन को दबाने के लिए तत्कालीन सरकार की निंदा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सनातन मूल्यों के संरक्षण और गो माता की प्रतिष्ठा के लिए किए गए प्रयास के लिए उनका धन्यवाद दिया। उन्होंने घोषणा की कि देश के हर जिले में सबकी माता गोमाता विशेष संवाद के माध्यम से जनमानस से अपील की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.