बदायूं, अक्टूबर 1 -- गोवंश ने छह लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने पशु चिकित्सक व नगर की हेल्पिंग टीम के सहयोग से बमुश्किल गाय को कब्जे में किया गया। गाय रेबीज प्रभावित बताई जाती है। जिसका उपचार किया जा रहा है। पशु चिकित्सक के मुताबिक माना जा रहा है, गाय को किसी पागल कुत्ते ने काट लिया। जिससे उसमें रैबीज फैल गया। मंगलवार की दोपहर अहिर टोला मोहल्ले में घुमंतू एक गाय अचानक बेकाबू हो गई। जो लोगों पर हमला करते हुए हाइवे पर महाराणा प्रताप चौक पर पहुंच गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। जिसने भी गाय को पकड़ने का प्रयास किया, उस पर हमला बोल दिया, हमले में और अहिर टोला निवासी रामभरोसे, अजय यादव, रामनिवास, शीतल यादव, कृष्णपाल व डब्लू सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी विवेक महेश्वरी, नगर पालिका टीम और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.