लातेहार, अप्रैल 10 -- ​महुआडांड़, प्रतिनिधि। स्थानीय दुर्गा बाड़ी परिसर में शुक्रवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान समिति की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने का संकल्प के साथ समिति के विस्तार पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से अशोक कुमार को अध्यक्ष चुना गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया। अभियान के जिला प्रभारी अरुण साव ने बताया कि देशभर के संत महापुरुषों और गौ सेवकों के सहयोग से 5000 से अधिक तहसीलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 27 अप्रैल 2026 को पूरे देश में गौ सेवा गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी प्रखंड स्तर के तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्...