लखनऊ, मार्च 22 -- मोहनलालगंज। संवाददाता स्थानीय कस्बे में रविवार की दोपहर गाय को लोडर पर लादकर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष एक दूसरे के परिचित निकले और समझौता कर लिया।मोहनलालगंज कस्बे के पास दोपहर दो युवक कस्बे से भाड़े पर लोडर लेकर गए और उस पर एक गाय लाद कर ले जाने लगे। इसी बीच कुछ लोगों की नजर पड़ी तो दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने चालक व एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों की पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल गोपालक ने मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...