गाय चराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
मेरठ, जून 1 -- बहसूम थाना क्षेत्र के गांव रामराज स्थित मोहल्ला गौतमनगर नई बस्ती में गाय चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। रविवार शाम हुए इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की घटना सामने आई। एक पक्ष ने गाय पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने खुद को पीड़ित बताते हुए बेवजह मारपीट किए जाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित पक्ष की सीमा पत्नी मुकेश ने बताया कि रविवार को उनका पुत्र चांद मध्य गंगा नहर के पास गाय चराने गया था। आरोप है कि शाम के समय घर लौटते वक्त चतर सिंह के बाग के निकट दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चांद के साथ मारपीट की गई तथा उनकी गाय पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.