गाय घाट के पास ट्रेन से गिरने से युवक की मौत
मऊ, जून 2 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के गाय घाट के समीप मंगलवार की शाम को ट्रेन से गिरने से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। गाजीपुर जिले के रेवती थाना क्षेत्र के स्थित अठहत्ता निवासी 26 वर्षीय आलोक कुमार मऊ जंक्शन से होकर गोरखपुर जाने के लिए एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा था। ट्रेन ज्यों ही शहर कोतवाली क्षेत्र के गायघाट मंदिर के पास पहुंची थी कि ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण ट्रेन के द्वार पर खड़ा युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। यह भी पढ़ें- पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेन से कटकर यात्री की मौत ट्रेन से नीचे गिरने के बाद उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उधर हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक युवक की जेब से मिले पहचान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.