गाय खरीदने पर 50% सब्सिडी, गरीबों को मुर्गी पालन के लिए 100 चूजे फ्री; योगी सरकार का फैसला
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- योगी कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी। प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने, पशुओं की नस्ल सुधारने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए राज्य पशुधन मिशन शुरू किया जाएगा। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि मिशन के तहत गाय के बीमा प्रीमियम का 85 प्रतिशत हिस्सा सरकार और 15 प्रतिशत पशुपालक को देना होगा। वहीं, गाय पालन के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने की व्यवस्था भी की जाएगी। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक पशुधन वाला राज्य है, लेकिन कम उत्पादन और बाजार की समस्याओं के कारण पशुपालकों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। मिशन के तहत कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधार और दूध उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। पशुपालकों को बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों को मुर्गी पालन के लिए 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.