मेरठ, अप्रैल 27 -- गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत मेरठ रोड स्थित बड़ा महादेव मंदिर से मवाना तहसील परिसर तक सोमवार को संतों ने विशाल जुलूस निकाला। इस दौरान संतों ने गो संरक्षण को लेकर जोरदार आवाज उठाते हुए गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने, गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गो हत्यारों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान करने की मांग की। जुलूस नगर के सुभाष चौक, फलावदा तिराहा, थाना तिराहा, हस्तिनापुर रोड, तहसील रोड होते हुए तहसील परिसर पहुंचा, जहां संतों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अंकुर तोमर को सौंपा। जुलूस में शामिल कार्यक्रम अध्य्क्ष प्रदीप बवेजा, संत रघुराम दास, अवि पोसवाल, सनी पवार, शिवा पंडित, तरुण बवेजा, राजीव गांधी बॉबी, राजू अरोड़ा, संदीप जग्गी, दीपक बजाज, महेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.