शाहजहांपुर, मार्च 13 -- मीरानपुर कटरा। राष्ट्रीय गोरक्षक संघ गाय को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए 27 अप्रैल को राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रदेश की सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी को सौंपेगा। प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा के मुताबिक मथुरा के संत ठाकुर महाराज के आवाहन पर संगठन की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने गोभक्तों से नियत तिथि पर अधिकाधिक संख्या में तहसील मुख्यालय पर पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.