जमशेदपुर, जुलाई 29 -- गौ सम्मान अभियान का दूसरा चरण सोमवार को पूरा हो गया। सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु बोधि मैदान से कतारबद्ध होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और चार प्रति में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया। ज्ञापन के साथ 20 हजार पन्नों में जमशेदपुर के गौ भक्तों से कराये गये 5,13,738 हस्ताक्षर भी संलग्न हैं। पेन ड्राइव में इसे डीसी को सौंपा गया। कतारबद्ध होकर चलने वाले जुलूस में मुख्य रूप से गौ सम्मान अभियान के संरक्षक सुरेश लाल के साथ विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अरुण सिंह अन्य पदाधिकारी गण शामिल थे। अरुण सिंह ने मेगा सम्मान अभियान की विशेषता एवं सरकार की सकारात्मक सोच की बात बताई। उन्होंने बताया कि संतों के निर्देश पर पूरे देश मे यह अभियान चलाया जा रहा है। अगर...