हापुड़, अप्रैल 17 -- गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए गौ प्रेमियों द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। सरकार से इस मांग को पूरा करने के लिए 27 अप्रैल को देशभर की 54 सौ तहसीलों के साथ-साथ जनपद की तीनों तहसीलों में गौ भक्त सुबह दस बजे प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपेगे। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए 19 अप्रैल को शहर के विभिन्न मार्गों पर जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला संयोजक अनुराग गोयल ने बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए, गौ हत्या रोकने की मांग को लेकर देशभर की 54 सौ तहसीलों पर 27 अप्रैल को सुबह दस बजे प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- गौमाता सम्मान आह्वान अभियान का संकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.