गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर धरना
समस्तीपुर, जून 9 -- मधुबनी। गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मंगलवार को समाहरणालय परिसर के समक्ष एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना के बाद प्रदर्शनकारियों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखलाक सिद्दीकी ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस मांग पर विचार करने की अपील की। धरना में शामिल लोगों ने गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी नीतियां बनाने की भी मांग की। धरना में प्रकाश मिश्रा, राजु कुमार राज, संतोष कुमार, शाहजहां अंसारी, रिजवान शेख, विजय घनश्याम, समीर दयाल, दीपक, जय श्री दिल सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर धरना प्रतिभागियों ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.