उन्नाव, अप्रैल 28 -- पुरवा, संवाददाता। भाजपाइयों ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा नेता संजय शुक्ला एक सैकड़ा लोगों के साथ तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा कि गाय को हम अपनी माता मानते हैं। गाय हमारे लिए पूज्यनीय हैं। हमारे देश में राष्ट्रीय पशु-राष्टीय पक्षी आदि हैं। इसी तरह हम सभी गाय को राष्ट्र माता घोषित किए जाने को लेकर मांग कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र लोधी,गोरेलाल, आशीष सिंह, विजय सिंह, श्रीप्रकाश, मनोज राजपूत, संजय गुप्ता, शैलेंद्र, गौरवेंद्र अवस्थी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गो माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने को ज्ञापन यह भी पढ़ें- गोवंश संरक्षण को संवैधानिक दर्जा देने की मांग यह भी पढ़ें- रामनगर में गौकसी को रोकने को कड़ा कानून की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...