कन्नौज, अप्रैल 27 -- भाकियू भानू द्वारा सोमवार को जिले में गौ संरक्षण को लेकर जोरदार पहल की गई। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव के नेतृत्व में तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। यह पूरा अभियान गौ रक्षा सम्मान अभियान के अंतर्गत श्री माताजी गौशाला के सहयोग से संचालित किया गया। ज्ञापन में गौ हत्या पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाने, दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा गौ माता को 'राष्ट्रीय माता' का दर्जा देने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम के दौरान आरपी ठाकुर, अमित राजपूत मंडल अध्यक्ष, कानपुर, विनय कुमार गुप्ता जिला प्रभारी, कन्नौज, रवेंद्र शर्मा वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष, अरशद जिला अध्यक्ष, मजदूर मोर्चा, फैजान खान जिलाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, रामकुमार कार्यकारी जिलाध्यक्ष, वि...