गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को निकाली पदयात्रा
शामली, अप्रैल 27 -- कैराना। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर नगर में पदयात्रा निकाली गई। इस बाबत प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ऊंचागांव मठ के महाराज डॉ. गौतम नाथ स्वामी के नेतृत्व में संत समाज, गौ रक्षक और युवाओं ने गांव झाडखेड़ी स्थित शिव मंदिर से तितरवाड़ा चुंगी तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान गौ माता की जय और गाय को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए आदि नारे लगाए गए। तितरवाड़ा चुंगी पर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार अर्जुन सिंह व कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री को ज्ञापन सौंपा गया। स्वामी गौतम नाथ ने बताया कि गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए देशभर में 16 माह का गौ सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गो माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन उन्होंने चेतावनी दी कि मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.