बरेली, अप्रैल 27 -- गोमाता को राष्ट्रीय माता घोषित किए जाने की मांग करते हुए गोसेवकों ने रैली निकाली। विभिन्न मार्गो से रैली निकालने के बाद उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ता फरीदपुर थाने पहुंचे उन्होंने इंस्पेक्टर राधेश्याम को सम्मानित किया। शैलेंद्र नंद जी महाराज,विकास ठाकुर, दीपक पाठक, विनोद मिश्रा,महाराज, शिव प्रताप, गौरव श्रीवास्तव, पानू ठाकुर, डिंपल गुप्ता, राजीव, अमित ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर आदि गोसेवक मौजूद थे।  यह भी पढ़ें- गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग यह भी पढ़ें- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग यह भी पढ़ें- विकासनगर में हिंदूवादी संगठनों ने निकाली रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...