बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- जहां एक ओर भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित है। वहीं गांव जैतपुर में एक साधु हठयोग कर अपनी कठोर तपस्या को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। बाबा हरिदास गांव से बाहर बने मंदिर के समीप परिसर में चारों ओर अग्नि प्रज्वलित कर तपस्या कर रहे हैं। जिन्हें देखने के लिए आसपास के गांव के लोग पहुंच रहे हैं।बताया जा रहा है कि बाबा हरिदास ने 11 दिन तक अग्नि के बीच बैठकर तप करने का संकल्प लिया है। तेज गर्मी और चारों तरफ जलती अग्नि के बीच उनकी यह साधना लोगों को आश्चर्यचकित कर रही है। बाबा हरिदास का कहना है कि उनकी यह तपस्या किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि एक सामाजिक और धार्मिक मांग को लेकर है। यह भी पढ़ें- गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन उन्होंने बताया कि वह भारत में गौ माता को राष्ट्रीय पश...