गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की उठाई मांग
उरई, मई 22 -- जालौन। संवाददाता बागवान समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मुहम्मद अशफाक राईन ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा रही है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए।नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी मोहम्मद अशफाक राईन ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में लिखा कि भारत में प्राचीन काल से ही गाय को विशेष सम्मान दिया जाता रहा है। देश के करोड़ों लोगों की आस्था गाय से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि गाय केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है। दुग्ध उत्पादन के माध्यम से लाखों परिवारों की आजीविका गाय पर निर्भर है। इसके अलावा जैविक खेती में गोबर आदि उपयोग किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.