संभल, मई 23 -- कुरैश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश ने शनिवार को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग उठाई। संगठन का कहना है कि इस कदम से समाज में भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होगा, साथ ही गाय के नाम पर होने वाली हिंसक घटनाओं और मॉब लिंचिंग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। ज्ञापन उप जिलाधिकारी निधि पटेल को सौंपा गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इफ्तेखार अहमद क़ुरैशी ने कहा कि वर्तमान समय में गाय के नाम पर नफरत और मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की बहुसंख्यक आबादी गाय को पूजनीय मानती है और उसे मां का दर्जा देती है। डॉ. क़ुरैशी ने कहा कि यदि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाता है तो इससे समाज में सकारात्...