गाय को राष्ट्रमाता घोषित न किया तो जनता सरकार को सत्ता से करेगी बाहर- अविमुक्तेश्वरानंद
आगरा, जून 10 -- ज्योर्तिमठ के जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गाय को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए गो रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा बुधवार की शाम पटियाली पहुंचे। पटियाली के अलीगंज रोड पर सपा सांसद देवेश शाक्य, पटियाली की विधायक नादिरा सुल्तान व उनके अनुयायियों ने उनका स्वागत किया। बुधवार को पटियाली में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि वह इसी उद्देश्य से देशव्यापी जनजागरण अभियान चला रहे हैं। शंकराचार्य ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधार शिला है, इसलिए उसे राष्ट्रमाता का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार गाय को राष्ट्रमाता घोषित नहीं करती है तो जनता आगामी चुनाव में अपना निर्णय सुनाएगी और सत्तारूढ़ दल के खिलाफ मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.