पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पूरनपुर। नगर में जुलूस निकालने के बाद गौरक्षकों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गाय को राष्ट्रमाता घोषित कराने की मांग की गई। इसके अलावा गौवंशीय पशुओं के संरक्षण और सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की गई। सोमवार को गौ सेवा आवाहन अभियान के तहत राष्ट्रीय बजरंग दल और गौरक्षकों ने नगर में जुलसू निकाला। इस दौरान गौरक्षक नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसील में हनुमान चालीसा का पाठ किया। उसके बाद मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशीष गुप्ता को सौपा। इसमें गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई। इसके अलावा गौ पालन से होने वाले लाभ बताते हुए उनके सरंक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्र माता दर्जा देने की मांग गौवध के लाइसेंस रदद करने और सुरक्षा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.