मथुरा, अप्रैल 27 -- गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को निकली विशाल पदयात्रा में बड़ी संख्या में गो भक्तों ने भाग लिया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर गोमाता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग का समर्थन किया। प्राचीन भगवती मंदिर से श्री दिगंबर अनी अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत माधवदास मौनी महाराज के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई तहसील मुख्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान गोसंरक्षण के समर्थन में जयघोष गूंजते रहे। गोभक्तों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, राधाकृष्ण शास्त्री, अन्नु वैद्य, सुरेश चंद शर्मा, सौरभ जैन, बल्लभ पंडित, संत बलरामदास महाराज, भानु प्रता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.