गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर भजन-कीर्तन
कन्नौज, जुलाई 27 -- छिबरामऊ। नगर स्थित प्राचीन मंशेश्वरनाथ मंदिर में सोमवार सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर भजन-कीर्तन एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से गौ संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया तथा केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई। प्रभात फेरी मंडल के रमेशचंद्र शुक्ला व मधु शुक्ला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भजन कीर्तन के साथ गाय माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने का आवाहन किया गया। आयोजकों ने बताया कि इसी प्रकार का कार्यक्रम देशभर में साधु-संतों एवं गौभक्तों द्वारा एक साथ आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य गौ सेवा और भारतीय संस्कृति के प्रति जनजागरण करना है। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.