वाराणसी, मार्च 1 -- Varanasi News: यौन शोषण मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सात मार्च को लखनऊ प्रस्थान करने का आह्वान किया है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि 'गो-ब्राह्मण प्रतिपालक' वीर शिवाजी की जयंती चैत्र कृष्ण तृतीया के दिन 6 मार्च को गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का संकल्प गंगा किनारे शंकराचार्य घाट पर लिया जाएगा। इसमें हिंसा का कोई स्थान नहीं होगा। गाय को राष्ट्रमाता और राज्य माता का दर्जा दिलाने तक यह धर्मयुद्ध विशुद्ध वैचारिक धरातल पर लड़ा जाएगा। शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्या मठ में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि संकल्प के अगले दिन यानी 7 मार्च को चिंतामणि गणेश एवं संकटमोचन हनुमानजी का पूजन करते हुए हम लखनऊ प्रस्थान करेंगे। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गाय को उत्तर प्रदेश में रा...