मेरठ, जुलाई 27 -- सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर का नजारा बदला-बदला नजर आया। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गौहत्या निषेध हेतु केंद्रीय कानून बनाए जाने की मांग को लेकर 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत सैकड़ों की संख्या में गौ प्रेमी और जिले के विभिन्न कोनों से पहुंचे लोग कलक्ट्रेट तक पहुंचे। इस दौरान रास्ते में जो भी मिला, वह भी इस यात्रा में साथ हो लिया। यह भी पढ़ें- गोमाता की सुरक्षा-सम्मान को उमड़ा जनसैलाब, दिया ज्ञापन कार्यक्रम की शुरुआत कलक्ट्रेट पहुंचे लोग हाथ में ढोल, मंजीरे और अन्य वाद्य यंत्र लेकर नाचते, गाते और झूमते हुए नजर आए। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ गोमाता के पूजन, शंखनाद एवं श्री राम जय राम जय जय राम विजय मंत्र के सामूहिक जप के साथ हुआ। इसके उपरांत गौभक्त झंडे, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड और भजन-कीर्तन के साथ...