बागपत, जून 18 -- बागपत। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को गो रक्षा यात्रा के दौरान बागपत पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने लोगों से गोमाता की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। शंकराचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री गाय को राष्ट्र माता तो कहते है, लेकिन दर्जा नहीं देते। यदि माता मानते हो तो राष्ट्र माता घोषित करने में परेशानी क्या है। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर मंदिर समिति को जिम्मेदार ठहराया। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सानिध्य में संचालित 81 दिवसीय गविष्ठी (गो-रक्षार्थ-वंशवृद्धि) यात्रा के बागपत आगमन पर उनका स्वागत किया गया। शहर के पक्काघाट आश्रम में हुए कार्यक्रम में शंकराचार्य ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और ग्रामीण अ...