गाय को बचाने में पलटा केमिकल से भरा ट्रक, टला बड़ा हादसा
हाथरस, सितम्बर 28 -- हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की देर रात एक सड़क हादसा टल गया। चंदपा इलाके में संटीकरा मोड़ के पास गाय को बचाने में केमिकल से भरा ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। यह ट्रक विशाखापट्टनम से भिवाड़ी, राजस्थान जा रहा था। चालक कासगंज निवासी गिर्राज वर्मा और एटा निवासी परिचालक सूरज रात करीब 10 बजे खाना खाकर आगे बढ़ रहे थे। चालक गिर्राज वर्मा ने बताया कि संटीकरा मोड़ के पास अचानक सड़क पर आई गाय और सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। इससे ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसमें केमिकल के ड्रम थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका ब्लैक स्पॉट है, जहां पिछले 6 महीनों में कई हादसे हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.