गाय को पैर मारने वाले बुजुर्ग मुस्लिम पर भड़की भीड़, नाक रगड़कर माफी मंगवाई; VIDEO वायरल
गुना, सितम्बर 10 -- मध्य प्रदेश के गुना जिले के जामनेर कस्बे में गाय को पैर से हटाने की एक घटना के बाद विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि कुछ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गाय को पैर मारने वाले बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति से गाय के सामने जमीन पर झुककर नाक रगड़वाई और माफी मंगवाई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग गाय के सामने नतमस्तक होकर माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कैंट गुना निवासी जमीलउद्दीन शटर आदि लगाने का काम करते हैं। कुछ दिन पहले वह पिकअप वाहन से सामान लेकर जामनेर में एक परिवार के यहां काम करने पहुंचे थे। सामान उतारने के दौरान रास्ते में एक गाय खड़ी थी। बताया जा रहा है कि रास्ता खाली कराने के लिए जमीलउद्दीन ने गाय को पैर मारा। पास लगे CCTV कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.