गाय को पीटा, एसपी से शिकायत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- रखहा। कन्धई थानाक्षेत्र के हनुमानगंज निवासी धर्मेंद्र सिंह की पत्नी बिंदु तिवारी ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी गाय सात माह की गर्भवती है। 17 अप्रैल को दोपहर में उसके बेटे छोटू ने गाय को घर के पास बांधा था। दोपहर बाद करीब तीन बजे उसकी बेटी रेखा ने गाय के शरीर पर कई जगह चोट के निशान देखे तो पड़ोस में रहने वाले चार युवकों से पूछा। पूछने पर विवाद बढ़ गया। चारों युवकों के समर्थन में एक युवक और आ गया और सबने मिलकर रेखा को जान से मारने की धमकी दी। छोटू पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ ही गाय को भी पीटा। गाय की हालत गंभीर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.