गाय को नहलाने गए अधेड़ की पोखरे में डूबकर मौत
पडरौना, जून 19 -- लक्ष्मीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत रामकोला के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (भठही खुर्द) में गुरुवार की दोपहर गाय नहलाने गए अधेड़ की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना के दौरान साथ गए चरवाहे शोर मचाते हुए मोहल्ले में पहुंचे और लोगों की घटना की जानकारी दी। इसके बाद वहां जुटे स्थानीय लोग पोखरे में उतरे और अधेड़ की तलाश में जुट गए। तकरीबन तीन घंटे के बाद पोखरे से शव मिला। इस दौरान शव मिलने तक गाय पोखरे के किनारे खड़ी होकर आवाज लगाती रही।श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (भठही खुर्द) निवासी इंद्रासन (50) पुत्र गुप्तार अपने साथियों के साथ गांव के पूरब स्थित पोखरे पर गाय नहलाने गए थे। यह भी पढ़ें- आठ वर्षीय बालक सरयू में डूबा, तलाश जारी इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते वह डूबने लगे। साथ मौजूद च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.