वाराणसी, फरवरी 7 -- सारनाथ। बलुआ रोड स्थित तिलमापुर के श्रीकृष्णा नगर कॉलोनी में शुक्रवार रात जंगली जानवर के काटने से गाय की मौत हो गई। चंदौली के मूल निवासी सेना से सेवानिवृत्त सन्तोष कुमार यादव का श्रीकृष्णा नगर कालोनी में आवास है। उन्होंने एक गाय पाल रखी थी। रात में जंगली जानवर ने गाय को काट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीण तेंदुआ या भेड़िया के हमले की आशंका जता रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में काफी दहशत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.