हरदोई, अप्रैल 9 -- हरदोई। सुरसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत निवाहरा के म्यौनी गांव स्थित एक गोशाला में कमजोर गोवंश को कुत्ते नोचने लगे। इस बीच एक ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने छानबीन गाकर गोवंश की सुरक्षा का इन्तजाम किया। फिलहाल आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गुरुवार को एक गोवंश मरणासन्न अवस्था में पड़ा था। तभी कुछ कुत्ते गोशाला के अंदर घुस गए। वे उसे नोचने लगे। इसी बीच वहां पहुंचे गांव के युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेकर पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा। जांच के निर्देश दिए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एके सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सक ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.