गाय के हमले से महिला की हालत नाजुक
उन्नाव, जून 13 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के पेसारी गांव की रहने वाली बबीता पत्नी उमाशंकर तिवारी शनिवार शाम गांव से बाहर स्थित अपने खेत पर गई थी। यहां घर की गाय खेत में बंधी थी। गाय ने अचानक रस्सी तोड़ दी और बबीता पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी से गाय को हटाया। तब तक महिला घायल हो गई थी। उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.