गाय के हमले से महिला कांवरिया गंभीर
देवघर, अगस्त 26 -- देवघर प्रतिनिधि। कांवरिया पथ पर आवारा सांड और गायों के कारण कांवरिया समेत अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को एक गाय के हमले में बिहार निवासी महिला कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बिहार के बांका जिला कटोरिया निवासी कलावती देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों व अन्य कांवरियों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने महिला की स्थिति की जांच की। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर लिया गया। यह भी पढ़ें- ढलान पर श्रावणी मेला, पथ में भीड़ बरकरार चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज चल रहा है। घायल कलावती देवी ने बताया कि पूरे परिवार के साथ सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.