गढ़वा, अप्रैल 28 -- गढ़वा। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे कला गांव निवासी उपेंद्र पासवान की पत्नी मुन्नी देवी मंगलवार को गाय के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मुन्नी अपने घर पर गाय को बांध रही थी। उसी दौरान गाय ने उसे सिंग से मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे नगर ऊंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...