औरैया, नवम्बर 9 -- अजीतमल, संवाददाता। छोटी पड़रिया गांव में एक अजीब हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के हाथ में पहना कड़ा सड़क पर खड़ी गाय के सींग में फंस गया, जिससे गाय भाग खड़ी हुई और महिला को काफी दूर तक घसीटती चली गई। जानकारी के अनुसार गांव छोटी पड़रिया निवासी सुनील की 27 वर्षीय पत्नी शुभी शनिवार सुबह घर के बाहर खड़ी थी। उसी समय वहां से गुजर रही गाय का सींग उसके हाथ में पहने कड़े में फंस गया। अचानक गाय दौड़ पड़ी, जिससे शुभी कुछ दूरी तक घसीटती चली गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। गांववालों ने किसी तरह गाय को रोका और महिला का हाथ छुड़ाया। इसके बाद उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे शैय्या जिला अस्पताल, चिचौली रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की है।

हिंदी हि...