बलरामपुर, मार्च 10 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत टेढ़ीप्रास में सोमवार देर शाम तेंदुए ने एक बछिया पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। टेढ़ीप्रास निवासी तिलकराम के घर के सामने गाय के साथ एक बछिया बंधी हुई थी। सोमवार देर शाम अचानक तेंदुए ने बछिया पर हमला कर दिया। गाय की तेज आवाज सुनकर तिलकराम बाहर निकले और टार्च जलाकर देखा तो तेंदुआ बछिया को मुंह में दबाकर ले जा रहा था। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए तेंदुए का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में छिप गया। घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। टेढ़ीप्रास गांव में तेंदुए के हुए इस हमले से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। रामू, पतिराम यादव, गोली, दिनेश कुमार, जगतराम, गुरु प्रसाद, अनिरुद्ध प्रसाद, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.