गया, अप्रैल 3 -- जिले के मानपुर कैया निवासी गीर गाय पालनकर्ता राकेश कुमार को पुणे में आयोजित 'गौ-टेक 2026' कार्यक्रम के दौरान 'नेशनल अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया। यह आयोजन पुणे के शिवाजीनगर स्थित एग्रीकल्चर कॉलेज ग्राउंड में 20 से 23 मार्च तक हुआ, जहां देसी गाय के संरक्षण और संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार महाराष्ट्र गोसेवा आयोग और ग्लोबल कॉन्फेडरेशन ऑफ काउ-बेस्ड इंडस्ट्रीज द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। समारोह में राकेश कुमार को 'सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस' और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि देसी गाय आधारित टिकाऊ और समग्र विकास की दिशा में उनके प्रयास 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने ...