सहारनपुर, जनवरी 25 -- सहारनपुर। नगर निगम की मां शाकम्भरी कान्हा उपवन गोशाला में इन दिनों देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। यहां गाय के गोबर से पर्यावरण-अनुकूल तिरंगा बैज तैयार किए गए। स्वदेशी और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से बनाए गए ये बैज न केवल पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की भावना को भी मजबूत करते हैं। गोशाला परिसर में करीब 3000 तिरंगा बैज तैयार किए गए हैं। इन बैजों के निर्माण में गाय का गोबर, मैदा, लकड़ी का पाउडर और मुलतानी मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मिश्रण में लगभग 80 प्रतिशत गोबर और 20 प्रतिशत मैदा पाउडर व मुलतानी मिट्टी मिलाई गई है। यह अनुपात बैज को मजबूती देने के साथ-साथ उसे पूरी तरह जैव-अपघट्य (बायोडिग्रेडेबल) बनाता है। 0-तिरंगा बैज निर्माण की प्रक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.